This is about Life Thoughts in hindi of 2020, here you can get good thoughts about the Life In Hindi of 2020 and it comes into Two Line Shayari category, i hope you would like it , share and do comment. 

खुद को अजीज समझिए चाहे जमाना नामंजूरी दे
लोग तब तक हंसी उड़ाते हैं जब तक आपके कदम फलक पर ना हो
😊---------------------------------------------------😊
कदम कोई भी उठाइए आईना साथ रखा करिए
जब उंगली उठाएं दूसरों पर खुद पर भी निगाह रखा करिए

😊---------------------------------------------------😊
मैं ही बेहतर हूं मैं ही कुछ कर गुजरूँगा
जो ऐब देखते हैं मुझ में थोड़ा सब्र रखें

😊---------------------------------------------------😊
माना कि चलना नहीं आता जिंदगी के रास्तों पर
मगर मैं गिरा नहीं कभी मुश्किल हादसों पर

😊---------------------------------------------------😊
मेरी दुनिया सिमट के रह गई है मेरे अपनों में
मैंने उनके सपनों के खातिर अपने सपने नहीं देखे

😊---------------------------------------------------😊

मुझे लम्हा होना है उसका आने वाला
चाहे वह इसे बर्बाद क्यों ना करें

😊---------------------------------------------------😊
सैकड़ों हादसे से जो झेल गया
  किसी की फुरकत ने उसे तोड़ रखा है

😊---------------------------------------------------😊
हम निराश नहीं होते बस उम्मीद खो देते हैं
दिल में जब तक दर्द रुक नहीं जाता। तब तक रो देते हैं

😊---------------------------------------------------😊

ख्वाहिश है दिल की वह भी तन्हा हो जाए
बस उसे किसी तरह मोहब्बत हो जाए

😊---------------------------------------------------😊

जरूरी नहीं कि आंसू निकले भी
हर दर्द का सबूत नहीं मिलता
😊---------------------------------------------------😊

मोहब्बत को भी सामाजिक अधिकार मिलना चाहिए
ताकि किसी की मोहब्बत को कोई नाजायज ना कहे

😊---------------------------------------------------😊
उन्होंने मोहब्बत की तो उनकी खुदगर्जी है
जिसने किया उसे छोड़ो जिसे हुआ है, मुझे उनसे हमदर्दी है

😊---------------------------------------------------😊
थोड़ा नाराज भी रखा करिए खुद को दूसरों से
सब नहीं खुश होंगे यह तो खुदा से नाराज बंदे हैं

😊---------------------------------------------------😊

कुछ दर्द दिल में जख्म भी नहीं करते
धीरे धीरे खा जाते हैं

😊---------------------------------------------------😊

दर्द कम नहीं होते किसी के हिस्से के
मुस्कुरा कर इन्हें हल्का करना पड़ता है

😊---------------------------------------------------😊

एक दर्द को सहन करके
दूसरे दर्द की तैयारी ही असल जिंदगी होती है

😊---------------------------------------------------😊

जिंदगी की खातिर सबने कुछ ना कुछ छोड़ा है
सपनों के लिए अपनों से दूर और अपनों के लिए सपनों को तोड़ा है